{"_id":"5e3979968ebc3ee58d480eb2","slug":"dm-assured-rape-victim-family-for-financial-help-from-govt-azamgarh-news-vns508788563","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पहुंचे दुष्कर्म पीड़िता के घर, दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पहुंचे दुष्कर्म पीड़िता के घर, दी आर्थिक मदद
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीया मासूम को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में जब बच्ची के इलाज में पैसे की कमी आड़े आने का मुद्दा उठाया तो डीएम एनपी सिंह मौके पर पहुंच गए। खुद तो आर्थिक मदद की ही रानी लक्ष्मीबाई कोष से तीन लाख रुपये दिलाने का भी आश्वासन दिया। पुलिस को भी जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
छह वर्षीया मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया। वाराणसी में इलाज के बाद एक फरवरी की रात बच्ची घर आई। सोमवार को उसकी हालत फिर बिगड़ गई। अमर उजाला ने बच्ची के वापस आने और पुन: हालत बिगड़ने की खबर को मंगलवार के अंक में ‘घर आई दुष्कर्म पीड़िता, फिर बिगड़ी हालत’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम स्वयं मासूम के घर पहुंचे और अपने पास से 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही तीन लाख रुपये रानी लक्ष्मीबाई कोष से दिलाने का आश्वासन दिया। इसमें एक लाख की धनराशि खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि सरकारी एंबुलेंस से बच्ची को पुन: इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जाए। उसके इलाज में कोई कोताही न हो। पैसे के अभाव में किसी कीमत पर बच्ची का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्ची स्वास्थ्य व शिक्षा की पूरी व्यवस्था का भी उन्होंने निर्देश दिया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर आरोपी को दिलाएं सजा
डीएम ने मौके पर मौजूद कोतवाल जीयनपुर को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द आरोपी को चिह्नित करें और उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक माह के अंदर सजा दिलाए। आरोपियों को चिह्नित कर धर पकड़ में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बच्ची ने परिवार के सदस्य को छोड़ने की लगाई गुहार
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची से डीएम ने बात भी की। बच्ची ने उनसे गुहार लगाया कि पुलिस ने उसके परिवार के एक सदस्य को भी उठाया है। जो पूरी तरह से निर्दोष है। बच्ची ने अपने परिवार के उस सदस्य को तत्काल छोड़े जाने की मांग की। उसने कहा कि वह आरोपी को देेख कर पहचान लेेगी।
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला किसी भी कीमत पर बचने नहीं पाएगा। कोतवाल व एसपी को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल करने को कह दिया गया है। इसके साथ ही बच्ची के इलाज व शिक्षा दीक्षा में हर संभव मदद उपलब्ध कराया जायेगा। - एनपी सिंह, डीएम, आजमगढ़