फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM and SP inspected, necessary guidelines were given to the concerned

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected, necessary guidelines were given to the concerned
जीयनपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एसपी सुधीर कुमार सिंह ? - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन युद्घस्तर पर तैयारी कर रहा है। डीएम राजेश कुमार ने बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के नारायनपुर परशुरामपुर और जूनियर विद्यालय जीयनपुर के मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहां भी हो सकता है। इसलिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दिन में करीब 11 बजे जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएम के संभावित आगमन को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां की जा रही है। इसके मद्देनजर सगड़ी तहसील क्षेत्र के नारायनपुर परशुरामपुर और जूनियर विद्यालय जीयनपुर सगड़ी के मैदान में जनसभा और हेलीपैड स्थल बनाया जा रहा है। इसके तहत साफ-सफाई की जा रही है। बुधवार को डीएम राजेश कुमार व एसपी सुधीर सिंह ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सगड़ी गौरव कुमार और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भी मौजूद रहे। डीएम ने पीडब्लयूडी के इंजीनियर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डीएम व एसपी संतुष्ट नजर आए। वहीं जूनियर विद्यालय जीयनपुर सगड़ी के मैदान पर दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए हैं, जो मैदान को साफ सफाई करने में जुटे रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के पश्चात सगड़ी तहसील क्षेत्र और जीयनपुर बाजार में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है, जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed