फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DJ falls during immersion procession, four injured

Azamgarh News: विसर्जन जुलूस गिरा डीजे, चार घायल

Sun, 29 Oct 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
DJ falls during immersion procession, four injured
फूलपुर। स्थानीय कस्बा में रविवार को एक दुर्गा प्रतिमा के साथ चल रहा डीजे लोगों पर गिर गया। हादसे में एक किशोर व तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरायमीर क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा रविवार को विसर्जन के लिए जा रही थी। प्रतिमा के आगे-आगे डीजे चल रहा था। जिस पर किशोरों व युवाओं की टोली डांस कर रही थी। फूलपुर कस्बा में डीजे वाहन पहुंचा तो एक ब्रेकर पर झटका लगने से डीजे वाहन से गिर गया। डांस कर रहे एक किशोर व तीन युवक दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। डीजे के नीचे दबे आकाश (21), अंकुर (16), संदीप (20) व प्रियांशु (18) को निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। चारों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे है। वहीं घटना के बाद रास्ता जाम हो गया। जिसे पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दूसरे मार्ग से जुलूस को कस्बे से बाहर निकलवा कर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed