फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divyang, Elderly and Corona patients will be able to vote from home

दिव्यांग, बजुर्ग व कोरोना मरीज घर से कर सकेंगे मतदान

Sun, 09 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Divyang, Elderly and Corona patients will be able to vote from home
आजमगढ़। दिव्यांग मतदाताओं के साथ ही 80 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाता भी इस विधानसभा चुनाव में घर बैठे अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। यही नहीं यदि कोई वोटर, कोरोना से पीड़ित हो जाता है तो उसे भी पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा होती है।
विज्ञापन

मतगणना के दिन ईवीएम के मतों के साथ पोस्टल बैलेट के मतों की भी गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग की इस नई पहल से इस बार के चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाता खुद चलकर बूथों पर जाने और लाइन में लगकर मतदान करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में 90 फीसद से अधिक बुजुर्ग, वोट देने के लिए नहीं जा पाते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन को 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाताओं का आंकड़ा तैयार कर लिया है। जिले में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की कुल संख्या 74475 है।
विज्ञापन

इस प्रकार कर सकेंगे वोट
बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्र के दिव्यांगजन, बुजुर्ग मतदाताओं को प्रारूप- 12 डी फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। पोस्टल बैलेट के लिए इच्छुक मतदाताओं से इसे भरवाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग पार्टी का गठन करते हुए इन मतदाताओं से उनके घर जाकर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी के साथ एक माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की स्थिति
उम्र मतदाता
80 से 89 60385
90 से 99 12838
100 से ऊपर 1252
इस बार मतदान में बुजुर्गख, दिव्यांग और कोरोना पीड़ित मरीज घर बैठे मतदान कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बीएलओ द्वारा फार्म- 12 भरवाया जाएगा। फिर रिटर्निंग आफिसर द्वारा पोलिंग पार्टी का गठन कर घर जाकर मतदान कराया जाएगा। इस दौरान पोलिंग पार्टी के साथ माइक्रो आर्ब्जवर भी मौजूद रहेंगे।
अमृत त्रिपाठी, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed