{"_id":"614631828ebc3e608868ee10","slug":"divisional-commissioner-seeks-clarification-from-absent-10-employees-azamgarh-news-vns612385434","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने गैरहाजिर 10 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने गैरहाजिर 10 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी और कर्मचारी रुचि ही नहीं ले रहे हैं। सगड़ी तहसील में कमिश्नर विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार सुनवाई करने पहुंचे तो वहां दस कर्मचारी आए ही नहीं थे। कमिश्नर ने उसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिले में कुल 157 फरियादी शिकायत लेकर आए, जिनमें से 16 की समस्या ही समाधान किया गया।
सगड़ी तहसील के सभागार में कमिश्नर को 116 फरियादियों ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने दस लोगों की समस्या का समाधान किया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि वे संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद से कहा कि वे मौके पर जाकर हर शिकायत का उचित निस्तारण करें और इसकी सूचना सीडीओ को भी दें। बिजली विभाग के एसडीओ अखिलेश कुमार से मीटर रीडिंग और बिजली बिल भुगतान की स्थिति बताने को कहा। डीआईजी ने क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एक मामले में ठीक जवाब न देने पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज को फटकार लगाई गयी। मुबारकपुर एसआई राजनाथ यादव को वर्दी नहीं पहनने पर चेतानी दी। जीयनपुर के एसआई सुरेंद्र प्रसाद यादव दस्तावेजों का रखरखाव दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी सहित आदि उपस्थित रहे।
फुलपुर तहसील के सभागार में एडीएम आजाद भगत सिंह ने सुनवाई की। यहां 41 लोग शिकायत करने पहुंचे। इनमें छह मामलों का का मौके पर समाधान किया गया। फूलपुर में जिलाधिकारी को आना था लेकिन वे नहीं आए तो फरियादी मायूस हो गए।