{"_id":"5272cceca7f5649942d5f21d031e1e76","slug":"divided-sweet-into-dalit-colony-on-ambedkar-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर दलित बस्ती में बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर दलित बस्ती में बंटी मिठाई
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य संगठनाें की ओर से इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा ने जहां डीएवी कालेज के पास स्थित दलित बस्ती में मिष्ठान का वितरण किया, वहीं कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने गोष्ठियों में बाबा साहब को याद किया। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जुलूस भी निकालेे गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में डीएवी कालेज के पास स्थित दलित बस्ती में मिष्ठान का वितरण किया गया। उधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में नगरपालिका स्थित पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई।
इस दौरान पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर ने दलितों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। इसी क्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक कल्याण समिति, अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने बाबा साहब की जयंती डा. अंबेडकर पार्क में मनाया। वहीं जजी मैदान स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में भी उनकी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर भी जयंती मनी। ठेकमा : डा. भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति केदलीपुर के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। मेजवां : फूलपुर स्थित न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में जयंती मनाई गई। पवई : क्षेत्र के गालीबपुर, शाहमर्दानपुर, जल्दीपुर, रामपुरखुद्र आदि क्षेत्रों में जयंती मनाई गई। पवई हरिजन बस्ती से युवाओं ने जुलूस निकाला।
गोसाई की बाजार से झांकी निकाली गई, जो बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। मालटारी : गड़ेरीपट्टी से निकली झांकी पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पकवा इनार चौक पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर लोग थिरके। अंबारी : सरायपुर गांव में समाजसेवी प्रमोद यादव के नेतृत्व में मनाई गई।