फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divers will be deployed at the ghats

Azamgarh News: घाटों पर तैनात किए जाएंगे गोताखोर

Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Divers will be deployed at the ghats
आजमगढ़। छठ पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में है। मंगलवार को नहाय खाय के साथ इस पर्व का आगाज होगा। पर्व के मद्देनजर तमसा किनारे के घाटों के साथ ही तालाबों के किनारे घाटों की सफाई जारी है। जहां साफ-सफाई का कार्य पूरा हो गया है, वहां लोगों ने वेदी बनाना शुरू कर दिया है।उधर, प्रशासन की ओर से घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर गोताखाेरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र और बाजारों में दुकानों के लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिन तालाबों और पोखरों के किनारे पूजा अर्चना की जाती है, पूजा समितियों और प्रशासन की ओर से उनकी सफाई कराई जा रही है। शहरी क्षेत्र में तमसा के किनारे स्थित 13 घाटों पर साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह के अनुसार, इस बार घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी। नदी में गोताखाेरों की तैनाती की जाएगी। ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। पूजा समितियां घाटों पर छठ मइया की मूर्ति स्थापित करने और प्रकाश की व्यवस्था आदि में जुटी हैं।
विज्ञापन

कुछ जगह हो रही खानापूर्ति

अहरौला। क्षेत्र में छठ पूजा को देखते हुए घाटों की साफ सफाई जोरों पर है। कुछ पूजा समितियों की शिकायत है कि सफाई का कोरम पूरा किया जा रहा है। अहरौला की प्रधान कल्पना चौरसिया ने बताया कि तमसा नदी के राम जानकी मंदिर घाट पर कई दिनों से सफाई का काम कराया जा रहा है यहां बड़ी संख्या में छठ पूजा के लिए महिलाएं आती हैं। प्रधान पति नीरज चौरसिया ने बताया कि सफाई का काम पूरा हो चुका है। समतलीकरण का भी काम पूरा कर लिया गया है। नदी के घाटों पर पूजा के लिए वेदी बनाई जा रही है। सफाई और वेदी बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। मतलूबपुर के तमसा नदी के तट पर स्थित शिवघाट पूजा समिति के रामजन्म गुप्ता ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को पांच छह सफाई कर्मचारी पहुंचे और थोड़ी बहुत सफाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर का इंतजाम रहेगा
बरदह। ठेकमा ब्लॉक के ग्राम हरिश्चंदपुर में प्रधान वीरेंद्र यादव, सफाई कर्मी प्रवेश के नेतृत्व में मीता बाबा धाम तालाब से गंदगी हटाने का काम शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि घाट पर जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर ज्यादा पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के साथ व्रती महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए रूम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed