फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District gets nine new block education officers

जिले को मिले नौ नए खंड शिक्षा अधिकारी

Sun, 14 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
District gets nine new block education officers
आजमगढ़। जिले को नौ नए खंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं। जिन्हें 15 दिनों के भीतर जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना है। बीईओ की नियुक्ति होने से बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से प्रदेश के तमाम जिलों में नए खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई लिस्ट में आजमगढ़ में नौ खंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं। इसमें आशीष शुक्ला, श्वेता मौर्या, प्रिंसी, पूजा पाठक, डॉली मिश्रा, नीलम, राकेश कुमार, अरविंद बहादुर सिंह और जय प्रकाश सिंह शामिल हैं। अब इन अधिकारियों को पदस्थापन कर जिला आवंटित कर दिया गया है। खास बात यह है कि इन 9 अधिकारियों में 5 महिला अधिकारियों की जिले में तैनाती मिली है। काफी अर्से से 9 ब्लॉकों में एक ही अधिकारियों को दो-दो ब्लॉक का जिम्मा देकर काम चलाया जा रहा था। अब इनके आ जाने पर विभाग में कार्य में और सुधार होने की उम्मीद है। सभी बीईओ को 15 दिनों के भीतर जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना है। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बीईओ की नियुक्ति की जाएगी। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि शासन स्तर से जारी हुई खंड शिक्षा अधिकारियों की लिस्ट में आजमगढ़ को नौ बीईओ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed