{"_id":"61d9d6c363b98169d13c2431","slug":"district-divided-into-28-zones-and-254-sectors-azamgarh-news-vns632527665","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जोन और 254 सेक्टरों में विभकत हुआ जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जोन और 254 सेक्टरों में विभकत हुआ जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां काफी पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। जनपद में 28 जोन और 254 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार की देर शाम मीडिया से वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि जनपद में 10 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिसमें कुल 36 लाख 32 हजार 540 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जिसमें 19 लाख पांच हजार 788 पुरुष मतदाता और 17लाख 26 हजार 662 महिला मतदाताओं के साथ 90 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 28 जोन और 254 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। मतदान के लिए 2345 मतदान केंद्र और 4292 मतदेय स्थल बनाए गए हैँ। सभी मतदेय स्थलों पर रैंप, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, साइनेज, हेल्प डेस्क, छाया एवं शौचालय उपलब्ध हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया है। इस चुनाव में कुल 22319 मतदान कार्मिकों की आवश्यकता है। जिसके कारण हमारे पास 28219 मतदान कार्मिक उपलब्ध हैं। वहीं वाहन की बात करें तो 721 बड़ी बस, 458 मिनी बस और 58 ट्रक की जरूरत है। हमारे 250 बड़ी बस, 254 मिनी बस और 650 ट्रक उपलब्ध हैँ। शेष 675 बसों की मांग मंडलीय व स्टेट पूल से की गई है। हल्के वाहनों में 2150 वाहन हमारे पास उपलब्ध हैं जबकि हमें 550 हल्के वाहनों की जरूरत है।