फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District can get two municipal panchayats soon

जनपद को जल्द मिल सकती है दो नगर पंचायतों की सौगात

Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
District can get two municipal panchayats soon
आजमगढ़। जनपद को जल्द ही दो और नगर पंचायतों की सौगात मिल सकती है। नगर पंचायत बनने की दौड़ में बूढ़नपुर और जहानागंज आगे चल रहे हैं। इन दोनों के प्रस्तावों को नगर विकास मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब विधायी और भाषा विभाग से मंजूरी मिलनी बाकी है। इसे 10 से 15 दिन में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों नगर पंचायतों को मंजूरी मिलती है तो जनपद में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। अभी जनपद में दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से कुछ बड़ी बाजारों को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें जहानागंज, बूढ़नपुर, अहरौला आदि शामिल हैं। वहीं, चांदपट्टी बाजार का प्रस्ताव काफी पहले से शासन में लंबित है। सूत्रों की मानें को इसमें बूढ़नपुर और जहानागंज को नगर पंचायत बनाने के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मंजूरी मिल चुकी है। अब फाइल को विधायी और भाषा विभाग से पास होना होगा। इसके बाद दोनों बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। दो नये नगर पंचायतों के बढ़ने के बाद जनपद में नगर पंचायतों की संख्या 13 हो जाएगी। दो नगर पालिकाओं के साथ ही अब कुल नगर निकायों की संख्या 15 हो जाएगी। दोनों बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यहां विकास को नये आयाम मिल सकेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित बूढ़नपुर नंगर पंचायत
प्रस्तावित बूढ़नपुर नगर पंचायत को एसडीएम के प्रस्ताव को शासन को भेजा गया था। इसे कोयलसा बाजार, रानीपुर, रायपुर, खुरासन, ईश्वरपुर, पावनीस शेरवा, भीलमपुर छपरा, रामनाथपुर को जोड़कर नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। यहां के 78 फीसदी लोग व्यवसाय से जुड़े हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार की यहां की जनसंख्या 20136 है। इसे नगर पंचायत बनाने के लिए तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय भी प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित जहानागंज नगर पंचायत
जहानागंज को नगर पंचायत बनाने के लिए एसडीएन सदर की ओर से प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। इसे चक सहदरिया, रामपुर, बरहतिर जगदीशपुर और मुस्तफाबाद को जोड़कर बना जाना प्रस्तावित है। वर्ष 2011 के अनुसार इसकी जनसंख्या 25737 है। इसे नगर पंचायत बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, भाजपा नेता हरेंद्र सिंह आदि प्रयासरत थे।
चांदपट्टी बाजार का प्रस्ताव है लंबित
आजमगढ़। शासन में चांद पट्टी बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित है। पिछले दिनों सगड़ी विधायक वंदना सिंह की ओर से इसे नगर पंचायत बनाने के लिए फिर से नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मांग की गई थी। नगर विकास मंत्री की ओर से जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी। इस पर पुराना प्रस्ताव फिर भेज दिया गया था।

बूढनपुर, जहानागंज आदि बाजारों को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से पुरानी बाजारों को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो क्षेत्र का विकास अच्छे तरीके से होगा। - नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed