फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District becomes state champion in Kudo; players win 48 gold medals.

Azamgarh News: कूडो में जिला बना प्रदेश चैंपियन, खिलाड़ियों ने जीते 48 स्वर्ण

Wed, 07 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
District becomes state champion in Kudo; players win 48 gold medals.
कूडो टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत-टीम
गोरखपुर के स्प्रिंगर स्कूल में 1 से 4 अक्तूबर तक आयोजित 9वें उत्तर प्रदेश स्टेट कूडो टूर्नामेंट में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 101 पदक जीते। कूडो एसोसिएशन आजमगढ़ के सचिव देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि टीम ने 48 स्वर्ण, 28 रजत और 25 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से आजमगढ़ कूडो टीम प्रदेश में चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक विनोद कन्नौजिया, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सचिन कुमार, प्रियम मिश्रा और हिमांशु यादव ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। एसोसिएशन ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

टीम की उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी है। एसोसिएशन ने कहा कि जिले में कूडो को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed