फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District bar shouted slogans in March

डिस्ट्रिक्ट बार ने मार्च निकल की नारेबाजी

Tue, 16 Mar 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
District bar shouted slogans in March
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से डीएम और एसडीएम के खिलाफ चलाया जा रहा धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का कोई हल नहीं निकलता है तब तक एसोसिएशन का धरना अनवरत जारी रहेगा। सोमवार को भी डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने मार्च निकालकर डीएम और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अध्यक्ष रणविजय यादव ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर का आचरण अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के प्रति काफी निराशाजनक है। एसडीएम न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करते, न ही कानूनों के अनुसार मुकदमों का निस्तारण नहीं करते है। मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कोई दबाव नहीं है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जिलाधिकारी को भी कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने ने भी इन समस्याओं पर भी कोई कदम नहीं उठाया। संचालन प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार राय ने किया। शमशेर सिंह, अतुल कुमार उपाध्याय, रामनयन यादव, अजय कुमार सिंह, अभिमन्यु चौहान, सत्यविजय राय, मनोज राय, रणधीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मनकू कुशवाहा, सैय्यद शाहिद अली रिजवी, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, दयाशंकर सिंह पटेल, उदय राज यादव, दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस विधि विभाग ने कलक्ट्रेट बार का किया समर्थन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन जगदंबिका चतुर्वेदी एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के आंदोलनरत अधिवक्ताओं का समर्थन किया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। एसडीएम सदर के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। जगदंबिका ने कहा कि कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के दुर्व्यवहार की कई बार जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। इससे अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल धरने पर चले गए। मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो कांग्रेस विधि विभाग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, विष्णु दत्त चतुर्वेदी, रजनीश कुमार राय, श्रीकांत दुबे, नजर अब्बास, देवमुनि राजभर, नसीरूद्दीन खान, विनायक जायसवाल, बिंद्रा प्रसाद आर्य, राम अवध प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed