फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute over two wives, matter reached police station

दो पत्नियों को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute over two wives, matter reached police station
दो पत्नियों को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन

-- 18 साल बाद पहली पत्नी के पास पहुंचा था पति
-- पीछे-पीछे पहुंच गई दूसरी पत्नी, हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धुंसवा गांव निवासी एक व्यक्ति 18 साल बाद घर पहुंचा। घर पर पहली पत्नी मौजूद थी। वहीं कुछ ही दिन बाद उक्त व्यक्ति की दूसरी पत्नी भी बच्चों के साथ पहुंच गई। इसके बाद दोनों पत्नियों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

धुंसवा गांव निवासी इंदल यादव 18 साल पूर्व रोजीरोटी के लिए नैनीताल गया था। घर पर उसकी पत्नी धानमती अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। इंदल ने नैनीताल में दूसरी शादी कर लिया था। दूसरी पत्नी से भी उसे बच्चे है। बीते 31 मई को 18 साल बाद इंदल घर लौटा था। इंदल के घर आने पर पत्नी व बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी। दूसरी पत्नी मुराती देवी भी अपने तीन बच्चों के साथ पहुंच गई। इसके बाद तो विवाद हो गया और दोनों पत्नियां आपस में विवाद करने लगी। इसके बाद दूसरी पत्नी अपने बच्चों के साथ थाने पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने पति के साथ ही पहली पत्नी को भी थाने पर बुलाया। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसे बाद इंदल अपनी दोनों पत्नियों को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed