फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispose of the remains of the kurbani by putting soil in the pit

Azamgarh News: कुर्बानी के अवशेष को गड्ढे में मिट्टी डालकर करें निस्तारित

Mon, 02 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dispose of the remains of the kurbani by putting soil in the pit
बरदह/सगड़ी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के लिए रविवार को बरदह और सगड़ी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय मुस्लिम धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सगड़ी में बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने सभी से बकरीद को आपसी सहमति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि कुर्बानी के दौरान निकलने वाले मल को गड्ढा खोदकर मिट्टी डालकर निस्तारित करें।
विज्ञापन

त्योहार को पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाएगा और कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। साथ ही, मोबाइल फोन पर धर्म से संबंधित किसी भी वीडियो को वायरल न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 को दें। किसी अनजान या शरारती व्यक्ति के दिखने पर भी पुलिस को सूचित करने को कहा। बैठक में एसआई सुरेश मिश्रा, ठेकमा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार, उमेश यादव, गुफरान, लल्लन मियां, शमशुद्दीन, जमीउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सगड़ी में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने और कोई नई परंपरा शुरू न करने का निर्देश दिया। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई और कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई होगी। क्षेत्र में 25 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि कुर्बानी के दिन 295 पड़वा और 625 बकरों की कुर्बानी होगी। इसके अलावा, 8 जून को 125 पड़वा और 325 बकरियों तथा 9 जून को 230 बकरियों की कुर्बानी होगी।

कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढे में दबाकर मिट्टी से ढकने का निर्देश दिया गया। त्योहार के दौरान सभी स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सरफुद्दीन, अजीम नोमान खान, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनीशुर्रहमान, अरुण कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed