फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disabled child raped, accused teenager arrested

दिव्यांग बच्ची से किशोर ने किया रेप, गंभीर

Fri, 03 Jan 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Disabled child raped, accused teenager arrested
लाटघाट। रौनापार थाने के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक किशोर मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग मासूम को बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता देर रात अपने घर पहुंची और मां को इशारे से सारा घटनाक्रम बताया। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। उसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की उम्र आठ साल है। वह मानसिक रूप से बीमार और मूक बधिर भी है। बच्ची की मां का आरोप है कि उसके घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित गांव में एक 17 साल के किशोर का मकान है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे आरोपी उसकी बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। रात करीब सवा आठ बजे आरोपी स्वयं बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह से घर पहुंची। तबियत खराब होने पर उसने इशारों में अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने थाने में सूचना दी। जानकारी होने पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और पीड़िता को लेकर थाने चली गई। मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। जिला महिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। सीओ सगड़ी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed