फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dinesh Lal Yadav Nirahua controversial statement Viral video

UP News: निरहुआ के बयान से गरमाया सियासी पारा, वायरल वीडियो को दिनेश लाल ने बताया षडयंत्र का हिस्सा

Mon, 15 Apr 2024 07:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर सियासी पारा गरमा गया है। सपा प्रवक्ता ने वायरल विवादित वीडियो को लेकर कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua controversial statement Viral video
दिनेश लाल यादल निरहुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब (वायरल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद दिनेश लाल बेरोजगारों को लेकर कह रहे हैं कि जब आप बेरोजगार हैं तो फिर आठ बच्चे क्यों पैदा कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा इस बात को ध्यान में रखते हुए बच्चे पैदा नहीं किया गया। उनके इस बयान को लेकर सियासी पारा गर्म हो गया है। सपा के प्रवक्ता अशोक यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग से इनकी जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्विटर के जरिए इस वीडियो को फर्जी और षडयंत्र का हिस्सा बताया। 

विज्ञापन


वीडियो में निरहुआ ने कहा है कि रोजगार की संख्या सीमित है और जब बच्चे अधिक पैदा होंगे तो वे बेरोजगार ही होंगे। देश में सरकारी नौकरियां 80 लाख हैं और आबादी है 140 करोड़। 80 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलने से क्या सभी लोगों की बेरोजगारी दूर हो जाएगी? मोदी जी और योगी जी लोगों को रोजगार देने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं उससे जुड़कर लोगों को रोजगार हासिल करना चाहिए। उनका यह बान वायरल होने के बाद जनपद का सियासी पारा गर्म हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सामने तो नहीं आए लेकिन ट्विट करके उन्होंने बताया कि यह वीडियो फर्जी है। यह उनके खिलाफ षडयंत्र है। वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि सांसद निरहुआ द्वारा यह बयान अपमानजनक और बेतुका है। उनको कम से कम एक सन्यासी मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। 


वहीं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर बयान दिया है कि यह एक डीपफेक वीडियो है तो इसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी नत्थी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि निरहुआ द्वारा दिया गया यह बयान देश के बेरोजगारों, नौजवानों और इस देश की जनता के लिए बहुत ही अपमानजनक है। सांसद निरहुआ के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed