फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dilapidated buildings of 12 council schools will be demolished.

Azamgarh News: 12 परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन गिराए जाएंगे

Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated buildings of 12 council schools will be demolished.
विकासखंड मार्टीनगंज के 12 परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवनों के निस्तारण की प्रक्रिया अब तेज होगी। इसके लिए सीडीओ का पत्र भी आ गया है।
विज्ञापन

अब सीडीओ की ओर से जारी पत्र के बाद जर्जर भवनों की उपयोगी सामग्री के इस्तेमाल और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। बीईओ डॉ. कल्पना ने बताया कि जर्जर भवनों से निकलने वाली उपयोगी ईंट और अन्य निर्माण सामग्री को सुरक्षित निकालकर स्टॉक पंजिका में दर्ज किया जाएगा।
यदि संबंधित विद्यालय में चहारदीवारी, पाथवे, शौचालय, फर्श टाइलीकरण, खेल मैदान, किचन गार्डन या अन्य कोई निर्माण की जरूरत है, तो उस सामग्री का इस्तेमाल उसी विद्यालय में किया जा सकेगा। जरूरत न होने पर विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम पंचायत को प्रस्ताव देगी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायत की बैठक में तय किया जाएगा कि सामग्री का इस्तेमाल किसी अन्य परिषदीय विद्यालय में किया जाना है या नहीं। कहीं आवश्यकता नहीं होने पर नियमानुसार जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कर मलबे का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 वर्जन
सीडीओ का पत्र आया है। 19 में से सात विद्यालयों के जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा चुका है। शेष जर्जर विद्यालयों के भवन भी जल्द ही ध्वस्त कराया जाएगा। -डॉ. कल्पना, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed