{"_id":"7ddf0ac1c39da6a2128b7774d950da17","slug":"died-from-injecting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगाने से हुई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मुहल्ले में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज को रविवार की सुबह नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। साथ ही पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव निवासी फूलचंद राम (56) को तीन दिन पूर्व बुखार आने पर परिवार के लोग उसे शहर के बागेश्वर नगर मुहल्ला स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराए। जहां तभी से उसका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह फूलचंद के बदन में दर्द होने पर नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया।
सूई लगने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। फूलचंद की मौत के बाद परिवार के लोग डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला तूल पकड़ने पर किसी ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दिया। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंच गई। परिवारवालों की मांग पर पुलिस फूलचंद के मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में परिवार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मृत फूलचंद चार पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था। शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पीएम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।