फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Didi with drone will protect crops in the fields

Azamgarh News: ड्रोन वाली दीदी खेतों में फसलों को करेगी सुरक्षित

Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Didi with drone will protect crops in the fields
आजमगढ़। कृषि में कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग किसानों को प्रेरित कर रहा है। अब विभाग की तरफ से हर ब्लाकों में ड्रोन वाली दीदी की व्यवस्था की जाएगी। यह ड्रोन के माध्यम से फसलों में कीटनाशक व उर्वरक का छिड़काव करेंगी। अन्य को भी ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित करेंगी। पहले चरण में आठ ब्लॉकोंं में ड्रोन वाली दीदी का चयन होगा।
विज्ञापन

जनपद में 22 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉकों में ड्रोन वाली दीदी तैनात की जाएंगी। शासन से पहले चरण में आठ ब्लॉकों में इनके चयन का लक्ष्य आया है। आजीविका मिशन और कृषि विभाग की तरफ से चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयन होने के बाद इफको द्वारा ड्रोन के माध्यम से फसलों में कीटनाशक व उर्वरकों के छिड़काव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि इनका चयन आजीविका मिशन के माध्यम से किया जाना है। अभी आठ ब्लॉकों में चयन का लक्ष्य आया है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इफको द्वारा इन्हें प्रशिक्षण देकर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed