{"_id":"1fb658dc1179f07b8cd69b1d4202a082","slug":"devottees-depart-for-baba-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलबम के जयकारे के साथ शिवभक्त बाबाधाम रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलबम के जयकारे के साथ शिवभक्त बाबाधाम रवाना
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह में बाबा धाम जाने वालों का सिलसिला शुरु हो गया है। शुक्रवार को जिले से कांवरियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व शिवभक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान शिवभक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
कांवरिया संघ तीर्थ यात्रा की तरफ से शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कटरा से जुलूस निकाला गया। जुलूस के आगे महिलाएं और बच्चे हाथ में केसरिया झंडा लिए चल रहे थे। इस दौरान ढोल-ताशे की धुन पर भक्त नाचते-गाते बोल बम, बोल बम का जयकारा लगाते चल रहे थे। इसके बाद बस द्वारा जत्था बाबा धाम रवाना हुआ। इसी क्रम में सिधारी से रामजन्म सिंह के नेतृत्व में जत्था बस द्वारा बाबा धाम रवाना हुआ। इस अवसर पर शशि बिंद , बच्चा सिंह, विक्की सिंह, दुर्गविजय सिंह आदि मौजूद थे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ठेकमा ठाकुरद्वारा से श्रीराम जानकी कांवरिया संघ का जत्था शुक्रवार को बाबा धाम रवाना हुआ। इसके पूर्व पूरे बाजार में भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली गई। जिसमें बाबा बर्फानी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी ठाकुरद्वारा से निकलकर दामोदरगंज, सादीपुर होते हुए ठेकमा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जौनपुर के लिए रवाना हुई। जत्थे में मनीष मद्धेशिया, कमलेश, आकाश, संदीप सहित 50 लोग शामिल थे।