फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees will throng the pagodas today

Azamgarh News: आज शिवालयों में भक्तों की उमड़ेगी भीड़ -

Sun, 23 Jul 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees will throng the pagodas today
सावन का आज तीसरा सोमवार है। शिवालयों में पूजन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। एक दिन पहले ही मंदिरों में सजावट सहित तैयारियां कर ली गईं हैं। सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है।सबसे ज्यादा भीड़ भंवरनाथ मंदिर में होगी। भक्तजन सोमवार को व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे। शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित करेंगे। इसके लिए शिवालयों को सजा लिया गया। आज शिव मंदिरों में विशेष फूल बंगले सजेंगे। भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार को भी रहेगी। मंदिरों के आसपास कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी। भंवरनाथ मंदिर के श्रृंगार कमेटी के प्रमुख जयप्रकाश दुबे उर्फ दीपू ने बताया कि सोमवार को व्रत, रुद्राभिषेक, ओम नम: शिवाय का जाप लाभदायक होता है। शिव मंदिर में दीप जलाने से राज योग बनता है। सावन के सोमवार पर बाबा भंवरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन रविवार की रात दस बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। ऐसे में अगर बिना रूट चार्ट देखे आप घर से निकले तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिना रूट चार्ट देखे घर से न निकलें। फैजाबाद रोड से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भंवरनाथ चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए जाएंगे। गोरखपुर से रूट से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए जाएंगे। ऐसे ही वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर जाना है वह बेलइसा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा होकर अपने जाएंगे। आजमगढ़ रोजवेज से गोरखपुर, फैजाबाद को जाने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसें नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed