{"_id":"61eaf6cb4dc0167f062d3a10","slug":"devotees-thronged-on-ganesh-chaturthi-azamgarh-news-vns6348159111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्घालु?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। संकष्टी गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को महिलाओं ने पुत्र की मंगलकामना से व्रत रखा। दिन भर निर्जला व्रत रखा। रात में चंद्रमा को अर्घ्य दिया। लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन में जुटी थी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
भोर में महिलाओं ने पानी पीकर व्रत की शुरुआत की। दिन भर निर्जल रहीं। शाम को घरों में विधि विधान से भगवान गणपति की पूजा की गई। धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया गया। चंद्रोदय के बाद अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर नगर के लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर रामघाट पर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गणपति बप्पा मोरिया, जय श्री भगवान गणेश का जयकारा करते रहे। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। सुबह जलाभिषेक और शृंगार के दौरान ही भगवान गणेश का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। दिन भर हवन-पूजन दर्शन करने वालों का रेला लगा रहा। वहीं मंदिर के बाहर पुष्प, प्रसाद आदि की सजी दुकानों पर भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के आस-पास खिलौनों की दुकानों पर बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीददारी की। रात लगभग आठ बजते-बजते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचा-खच भर गया था।देर रात तक प्रसाद वितरण जारी रहा। मंदिर के महंथ राजेश मिश्र ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर जहां माताएं अपने बेटों के लंबे उम्र की कामना करने के लिए जुटी थीं। वहीं मन्नत पूरी होने पर कई लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।