फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees kept swinging on bhajans late at night in Shyam Mahotsav

वो देखो वो देखो श्याम बाबा नीले चला आया है .....

Mon, 28 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees kept swinging on bhajans late at night in Shyam Mahotsav
शहर के अठवरियां मैदान में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भक्ति गीत गाते कलाका? - फोटो : AZAMGARH
फाल्गुन मास में श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार की शाम नगर के अठवरिया मैदान में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खाटू श्याम से आए भजन गायक श्याम सिंह चौहान और पप्पू शर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावमग्न कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने खाटू श्याम प्रभु के साथ-साथ भगवान श्री गणेश, सालासर हनुमान जी की नयनाभिराम झांकी सर्जाई। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सबसे पहले श्री खाटू श्याम मंदिर के पुजारी श्याम सिंह चौहान महाराज ने दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी..., श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे चरणों में अरदास लाया हूं.. सुनाकर सभी को श्याममय कर दिया। एक ओर महाराज जी पर इत्र व फूलों की वर्षा हो रही थी तो दूसरी ओर भक्तगण उनके चरण छूकर आशीर्वाद पाने के लिए आतुर दिखे। इसी बीच उन्होंने दानी होकर चुप क्यों बैठा यह कैसी दाता री, आयो सांवरिया सरकार नीले चढ़ के.. प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भजन गायक पप्पू शर्मा ने बाबा के दरबार में आ जाना आ जाना तेरी याद सताए मेरे श्याम हमारे घर आ जाना.. सुनाया। उन्होंने वो देखो वो देखो श्याम बाबा नीले चला आया है, मेरे खाटू की गलियां तंग हो गईं, सारी दुनिया सांवरिया के संग हो गई.. प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मंडल के सदस्य खाटू श्याम प्रभु पर पुष्पों की वर्षा करने लगे। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर शोभित अडूकिया, परितोष रुंगटा बंटी, अभिषेक खंडेलिया चिंटू, सौरभ डालमिया, भोला जालान, संपत शर्मा, ओम अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, दीपक अडूकिया, अंशु गोयल, अशोक रूंगटा, संजय डालमिया, मोनू अग्रवाल, अमित जयसवाल, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, दीनू जयसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed