फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees got a glimpse of Maa Durga's darshan in Grameenchal

ग्रामीणांचल में मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं का लगा तांता

Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees got a glimpse of Maa Durga's darshan in Grameenchal
शहर के मुख्य चौक पर मेले में लोगों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विजयादशमी का पर्व मंगलवार ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में पूजा पंडालों के आस-पास लगे मेले में लोगों ने अपने पसंद के सामानों की जमकर खरीददारी की। वहीं निजामाबाद में बुधवार को मेला लगा।
विज्ञापन

निजामाबाद में मेले का आयोजन किया गया। मेले में नौ पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों तांता लगा रहा। दुर्गा पूजा समितियों के बीच अपने को एक दूसरे से अलग और सुंदर साबित करने की होड़ सी लगी थी। विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों के अलावा लाइटों से पूरा कस्बा जगमगा रहा था। पुरानी सब्जी मंडी, स्टेट बैंक रोड, बीआईपी तिराहा, ग्रामीण बैंक के बगल में नई सडक़, थाना मोड़, शिवाला घाट में स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा। नगर के फरहाबाद पुराने शिव मंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी के साथ पवन पुत्र हनुमान की झांकी निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए भजन कीर्तन करते हुए जयकारों के साथ जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद पहुंची, जहां श्रीराम ने रावण का वध किया इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र राम मय हो गया। सरायमीर : कस्बा में दुर्गा पूजा को लेकर सब्जी मंडी पर महाकाल गु्रप श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा है। कस्बे में 22 स्थानों पर मां की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सगड़ी : जीयनपुर अजमतगढ़ में दशहरा का मेला मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया, जीयनपुर स्थित रामलीला मैदान में रावण और राम के सेना के बीच घमासान युद्ध होता है, रावण का वध होते ही जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली गई, अजमतगढ़ रोड पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं मां दुर्गा की पूजा अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अहरौला : क्षेत्र के गनवारा में बुधवार को लगे मेला का लोगों ने आनंद उठाया। अधर्म के प्रतीक रावण का दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन कर मनाया विजयादशमी का त्योहार
लालगंज/गोरिया बाजार। विजयादशमी के अवसर कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान नगर के सभी शाखाओं के स्वयंसेवकों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय संगठन सचिव इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के डा. बालमुकुंद ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही शस्त्र पूजन की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन 1925 में डा. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। हिंदू समाज में मान्यता स्थापित की कि भारत हिंदू राष्ट्र है अत: हमें संगठित रहने की आवश्यकता है। शक्ति का केन्द्र संगठन है और संगठन में अनुशासन अति आवश्यक है। हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए लीचिंग जैसे आयातित शब्द का प्रयोग किया जा रहा है। मां ब्लीचिंग एक पश्चिमी अवधारणा है। विभाग प्रचारक बैरिस्टर, जिला संघचालक राम बिहारी गिरी, नगर संघचालक डा. ज्वाला, नगर प्रचारक मनीष, नगर कार्यवाहक चन्दन मिश्र, सुशील,ऋषिकांत राय अभय सिंह, अंकित, अरविंद, उमाशंकर, केशव सिंह आदि उपस्थित रहे।बिलरियागंज बाजार के राधाकृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। संस्कार भारती के काशी प्रांत संगठन मंत्री हीरालाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधि विधान से पंडित लक्ष्मी कांत दुबे ने शस्त्र पूजन किया। आदित्य नारायण वर्मा, रामकुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, दीपक, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित सोनकर, उदय प्रताप सिंह, अशोक मद्धेशिया, संतोष उपस्थित थे।

शहर के पुरानी कोतवाली में आखाड़े में करतब दिखाता कलाकार।

शहर के पुरानी कोतवाली में आखाड़े में करतब दिखाता कलाकार।- फोटो : AZAMGARH

दशहरा के अवसर पर नगर के सिधारी पर लोगों की भीड़।

दशहरा के अवसर पर नगर के सिधारी पर लोगों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed