फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   devotees gathers in modhwa fair

मोढ़वा मेले में मां के दर्शन को उमड़े भक्त

Sat, 31 Oct 2015 12:07 AM IST
संवाददाता बिंद्राबाजार।
संवाददाता बिंद्राबाजार। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
devotees gathers in modhwa fair
मोढ़वा के मेले में शुक्रवार को मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के चलते आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। लोगों ने मां दुर्गा का दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया। जिसके बाद लगे श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

 कस्बा में लगभग पचास वर्ष पूर्व से 'मोढ़वा का मेला' का आयोजन किया जाता है। सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया। देर शाम श्रीराम द्वारा रावण के पुतला दहन को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रावण का पुतला दहन होते ही क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद चौक पर श्रीराम और भरत मिलाप का आयोजन किया गया। श्रीराम और भरत के गले मिलते जयकारे लगने लगे। उधर मेले में आदि शक्ति दुर्गा पूजा समिति, राज युवक मंगल दल दुर्गापूजा समिति, मां दुर्गापूजा समिति दुर्गा पूजा समिति, स्टार क्लब श्री राम पूजा समिति, भारतीय युवक संघ दुर्गापूजा समिति, श्री दुर्गापूजा महा समिति, श्री विशाल बाल दुर्गा पूजा समिति, शिव शक्ति दुर्गापूजा समिति, जय मां अंबे दुर्गापूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा। मेले में राम, लक्षमण, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मेले में लोगों ने झूला सहित चाट, छोला, जलेबी आदि का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed