{"_id":"611bfd558ebc3e42a342f523","slug":"devotees-gathered-in-temples-to-see-hanuman-ji-on-bada-tuesday-azamgarh-news-vns6065132157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मंगलवार पर हनुमान जी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मंगलवार पर हनुमान जी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त
बड़े मंगलवार के अवसर पर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करते श्रद्घालु।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। बड़ा मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंग बली के मंदिर में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी ने हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया और मन्नत मांगी।
विज्ञापन
बड़ा मंगल पर सुबह से ही जिले के हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतार लगी थी। मंदिर वैदिक पूजन व मंत्रोच्चार की ध्वनि से गूंजते रहे। जिधर देखो उधर ही वीर बजरंगी के भक्त भक्ति में डूबे नजर आ रहे थे। शहर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह होते ही पहले बजरंगबली का भव्य शृंगार किया। जिसके बाद भोग लगाया गया। भोग के बाद आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान लगे हनुमान जी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंजता रहा। इसके बाद पूरे दिन हनुमान जी के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में नगर के बड़ादेव स्थित दुर्गा और हनुमान जी के मंदिर भी पूजन-अर्चन को भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमानजी के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका और पूजन अर्चन के साथ ही मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।