फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devi devotees descended into court

देवी के दरबार में उमड़े भक्त

Wed, 14 Oct 2015 12:34 AM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Wed, 14 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devi devotees descended into court
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मां के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में मां के भक्तों ने कलश स्थापित किया और मां शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों में बज रहे घंटा-घडिय़ाल की आवाज और 'जय माता दी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। मां भवगती के दर्शन को मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेयबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े। नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने घरों में कलशों की स्थापना की, विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां के दरबार में पहुंच मत्था टेका।
विज्ञापन


शाम होते ही मां का दरबार विद्युत झालरों जगमगा उठा।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मां शीतला धाम पर नवरात्र के पहले दिन भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां के दर्शन कर और कढ़ाई चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुबह आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर सुबह से ही दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर/मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित बुढ़िया मां के मंदिर, नगर में मां भवानी के मंदिर, अचारी बाबा के मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के दर्शन को उमड़ पड़े।
लालगंज संवाददाता के अनुसार बाबा किनाराम आश्रम शोध एवं सेवा संस्थान कैथीशंकरपुर एवं आत्म अनुसंधान आश्रम मई खरगपुर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


मसीरपुर के श्री दुर्गा जी मंदिर, खनियरा के काली जी मंदिर, लालगंज सिनेमा हाल के पास श्री दुर्गा जी मंदिर, गोला बाजार में स्थित दुर्गा जी मंदिर आदि स्थानों पर भी लोगों ने फूल-माला, नारियल आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह से शाम तक मां का दर्शन पूजन होता रहा। बृजभान सिंह, सूर्यकांत राय, हरिकेश, अरुण, प्रभात आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed