फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development work was inspected in Arazi Devara Nainijor and Surdahpar

Azamgarh News: आराजी देवारा नैनीजोर और सुरदहपार में विकास कार्यों की हुई जांच

Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Development work was inspected in Arazi Devara Nainijor and Surdahpar
लाटघाट। विकास खंड हरैया के आराजी देवारा नैनीजोर और सुरदहपार में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने बृहस्पतिवार को टीम गांव में पहुंची। शिकायतकर्ता के साथ गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आराजी देवारा नैनीजोर निवासी विनोद साहनी की गांव में वर्ष 2017-18 और 2018-19 में कराए गए कार्यों की जांच के लिए शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि पोखरी निर्माण में अनियमितताएं बरती गईं। उनकी शिकायत के अनुसार, पोखरी को पाटकर उस पर गन्ने की खेती की गई और इसका भुगतान भी कर लिया गया।
विज्ञापन

जांच के लिए सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति और अधिशासी अभियंता विद्युत देवेंद्र कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने दोनों गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने आराजी देवारा नैनीजोर में पहुंचकर खड़ंजा और पोखरी निर्माण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विनोद साहनी, ग्राम सचिव ओम प्रकाश यादव, तत्कालीन प्रधान सोमनाथ और तत्कालीन सचिव राजीव सिंह के समय हुए कार्यों की विस्तृत जांच की गई। वहीं, राजकुमार की शिकायत पर सुरदहपार में भी जांच टीम ने पोखरी और इंटरलॉकिंग कार्यों का निरीक्षण किया।

ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, सचिव हरिराम यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed