फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development work to be done in Maharajganj with 4.37 crores

आदर्श नगर पंचायत महराजगंज में 4.37 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development work to be done in Maharajganj with 4.37 crores
आजमगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित महाराजगंज नगर पंचायत में 4.37 करोड़ की लागत से अवस्थापना विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब इसे शासन को भेजा गया है। इसमें एलईडी लाइट, पोखरे का विकास, मैरेज हाल, शौचालय और सीढ़ी के साथ ही डिवाइडर, इंटरलाकिंग के साथ ही पं. दीन दयाल की प्रतिमा स्थापना का कार्य भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

छोटी नगर पंचायतों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए शासन की ओर से पं. दीन दयास उपाध्याय नगर विकास योजना शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में योजना के तहत महाराजगंज नगर पंचायक को चयनित किया गया था। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने जिला प्रशासन को चयनित नगर पंचायतों में विकाय कार्यों से संबंधित डीपीआर जल्द तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए थे। योजना के तहत महाराजगंज में अवस्थापना सुविधाओं के विरास के लिए 4.37 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसमें लगभग 1.52 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों पर आक्टोजनल पोल और एलईडी स्थापना का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 29.73 की लागत से एलईडी की खरीद की जाएगी। 1.18 करोड़ की लागत से नगर पंचायत स्थित पोखरे का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। यहां पर सीढ़ी, घाट, इटरलाकिंग, मिट्टी भराई, फव्वारा, शौचालय, बेंच और पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा। वहीं, लगभग 56 लाख की लागत से जलकल कैंपस में मैरेज हाल का निर्माण, प्रथम तल पर कक्ष, शौचालय और सीढ़ी का कार्य कराया जाएगा। 81.35 लाख की लागत से नये चौक पर डिवाइडर, इंटरलाकिंग के कार्य के साथ ही पं. दीन दयाल उपाध्यायकी प्रतिमा स्थापना का कार्य भी कराया जाएगा। डीपीआर को तैयार करने के बाद पीडब्ल्यूडी से दरों की जांच कराई गई। इसके बाद जिलाधिकारी एनपी सिंह ने डीपीआर को मंजूरी देते इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया। शासन से धनराशि जारी होने के बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित महाराजगंज नगर पंचायत की डीपीआर को जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। बजट की व्यवस्था होने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed