फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development stalled due to lack of district planning meeting

Azamgarh News: जिला योजना की बैठक न होने से रुका विकास

Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development stalled due to lack of district planning meeting
जनपद में सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रभारी मंत्री नियुक्त तो किया लेकिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह के में बैठक कर कोरम पूरा किया गया। जबकि इस बैठक में प्रभारी मंत्री ने 66 करोड़ 65 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वहीं नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक जिला योजना की कोई बैठक नहीं हो सकी है। ऐसे में जिले का विकास कैसे होगा यह सोचने वाली बात है। जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 के जिला योजना समिति की बैठक मार्च माह में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों की सहमति से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत जिले में शहर से लेकर गांव तक कई अन्य विकास कार्य के लिए 66 करोड़ 65 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्तावित बजट 66065.00 लाख रुपये और कुल में पुनर्गठित केंद्र पुरोनिधानित योजना का केंद्रांश 34220.63 लाख रुपये को मंजूरी प्रदान की। अंतिम माह होने के कारण इसपर कोई कार्य नहीं हो सका। हालांकि कुछ विभागों को अलग-अलग मद में बजट मिले जिसपर कार्य हुए लेकिन जिला योजना के तहत एक भी विकास कार्य नहीं हुए। यही हाल वित्तीय वर्ष 2023-24 का भी है। अभी तक जिला योजना की कोई कार्य योजना नहीं बनी है। जिला योजना की बैठक न होने और प्रस्ताव शासन को न भेजे जाने के कारण जनपद के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed