फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devadhidev's Jalabhishek will be done with Gangotri's Ganges water

गंगोत्री के गंगा जल से महादेव का होगा जलाभिषेक

Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devadhidev's Jalabhishek will be done with Gangotri's Ganges water
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग ने आजमगढ़ मंडल के दो जिले मऊ और आजमगढ़ में भक्तों को गंगोत्री का गंगाजल मुहैया कराने की व्यवस्था की है। डाक विभाग महाशिवरात्रि पर शिवालयों के बाहर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगा जल मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भीड़ लगती है। बाबा का जलाभिषेक पवित्र नदियों के जल से किया जाता है। भगवान आशुतोष का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भक्त मीलों कांवर लेकर चलते हैं। अबकी बार गंगोत्री का पवित्र जल मऊ व आजमगढ़ जिले में डाक विभाग स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग ने काफी तैयारी की है। बड़े पैमाने पर जल मंगवाया गया है और सभी प्रमुख शिवालयों के पास ही उपलब्ध कराने के लिए विभाग स्टाल लगवाया है। इस स्टालों पर 250 मिली लीटर का पैकेट 30 रुपये के शुल्क पर दिया जाएगा। शुद्ध गंगाजल को डाक विभाग ने गंगोत्री में ही पैक कराया है।
विज्ञापन

00
यहां उपलब्ध होगा गंगोत्री का जल
आजमगढ़। डाक विभाग सभी प्रमुख मंदिरों में हरिद्वार का जल उपलब्ध कराएगा। भंवरनाथ, भैरवनाथ मंदिर महराजगंज, दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम और चंद्रमा ऋषि, शिव मंदिर लालगंज, शिव मंदिर बाजार गोसाईं, शिव मंदिर एमबी गोहना, शिव मंदिर मऊ में स्टाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इस बार जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के परिसर में डाक विभाग स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगोत्री का गंगा जल उपलब्ध कराएगा। 250 एमएल की एक बोतल गंगा जल मात्र 30 रुपये में दिया जाएगा। श्रद्धालु इससे देवाधिदेव का जलाभिषेक कर सकेंगे।-योगेंद्र मौर्या, प्रवर डाक अधीक्षक प्रधान डाकघर आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed