{"_id":"fbfb0aa083f6afc634575011fa301cb4","slug":"determination-to-fulfill-the-dreams-of-sinhala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहल के सपनों को पूरा करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहल के सपनों को पूरा करने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर बुधवार को नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंहल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने रामजन्म भूमि पर श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करने के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि आजमगढ़ जिले से अशोक सिंहल जी का गहरा लगाव रहा। रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान और उसके बाद भी समय-समय पर आकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। जिले की छोटी से छोटी घटना पर भी वे निगाह रखते थे और इनसे निपटने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहते थे।
कहा कि वर्ष 1992 में रामजन्म भूमि को मुक्त कराते हुए भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके द्वारा रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के उनके संकल्प को कार्यकर्ता पूरा करें।
विज्ञापन
कहा कि वैभवशाली परिवार में जन्म होने के बाद भी स्वतंत्रता आंदोलन से उनका जुड़ाव हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत संरक्षक डा. केडी राय ने और संचालन राकेश ने की। इस मौके पर इंदूभूषण अग्रवाल, डा. त्रिवेणी दत्त द्विवेदी, देवेंद्र सिंह, सहजानंद राय, सुरेंद्र, प्रेम प्रकाश राय, इंदिरा जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता
मौजूद रहे।