फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Despite the 64 percent voting fog

कोहरे के बावजूद 64 प्रतिशत मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Despite the 64 percent voting fog
घना कोहरा और हाड़कपाती ठंड के बीच बुधवार की सुबह लालगंज और मेंहनगर तहसील क्षेत्र के पांच ब्लाकों में वोट डाले गए। शाम 4.30 बजे तक 64.01 प्रतिशत मत पोल हुए।
विज्ञापन


 फर्जी वोटिंग का विरोध करने को लेकर पल्हना ब्लाक के चक सहदरिया बूथ संख्या 144 पर प्रत्याशी के बेटे ने मतपेटिका में पानी डाल दिया। इससे 50 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


वहीं ठेकमा ब्लाक के दरियापुर बसही गांव में चौथी बार वोट देने गई युवती को पकड़ लिया गया। चेतावनी के बाद उसे छोड़ा गया।

तरवां ब्लाक के तितिरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी को शांत कराने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। जबकि कुरेहरा दुलार में लाठी भांजकर पुलिस को भीड़ भगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्हना ब्लाक के चकदरिया गांव के बूथ संख्या 144 पर तैनात एक पाठीसीन अधिकारी पर प्रत्याशी और समर्थक पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया। लेकिन पीठासीन अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे नाराज अन्य प्रत्याशी और समर्थक करीब 1.30 बजे बूथ में घुसे और बैलेट बाक्स में पानी डालकर फरार हो गए।

 हंगामा होने पर वोट डालने के लिए आए वोटर भी भाग खड़े हुए। यहां मतदान ठप हो गया। इसकी सूचना मिलने पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सगड़ी पहुंचे।

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 50 मिनट बाद पुन: मतदान शुरू कराया। वहीं, तरवां ब्लाक के कुरेहरा दुलार गांव में बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पुलिसवाले पहुंचे और लाठी भांजकर उपद्रवियों को दूर खदेड़ा।

 इसी ब्लाक के तितिरा गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगा। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को यहां हवा में गोलियां चलानी पड़ी।

ठेकमा संवाददाता के मुताबिक, गलत तरीके से वोट डलवाए जाने पर ठेकमा ब्लाक के भैसकुर गांव में दो पक्षों में चाकू निकल गया। बाद में मामला शांत हुआ।

पल्हना संवाददाता के मुताबिक,  दरियापुर बसही गांव में चौथी बार वोट डालने पहुंची युवती को पुलिस वालों ने बैठा लिया। उसे मतदान समाप्त होने के बाद छोड़ा गया।


 इसी ब्लाक के तियरी मनिराम गांव के बूथ संख्या एक पर मतदानकर्मी द्वारा बैलेट पर ठप्पा लगा देने से विपक्षी हंगामा करने लगे। यहां करीब आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed