फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy Chairman of Sugar Mill wrote a letter to CM and Chief Secretary

Azamgarh News: चीनी मिल के उपसभापति ने सीएम और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman of Sugar Mill wrote a letter to CM and Chief Secretary
अमिलो। चीनी मिल सठियांव के उपसभापति यशवंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को पत्र लिख कर लगातार घट रही रिकवरी दर पर चिंता जताई है। इसमें चीनी मिल की घट रही रिकवरी दर और अन्य अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


उपसभापति ने शिकायती पत्र में चीनी मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि चीनी मिल का शुभारंभ होने के बाद से प्रधान प्रबंधक और सहयोगी कर्मचारी अपने स्वहित में लिप्त हैं। 20 दिसंबर से बार-बार भारी मात्रा में मैस्कुट गुड़ वर्टिकल बीसी बह जा रहा है। इसे छिपाने के लिए उस पर काली राख, चूना, मिट्टी डाल दी जा रही है। चीनी मिल का लाभ प्रभावित हो रहा है। चीनी मिल गेट सहित अन्य क्रय केंद्रों पर घटतौली से किसान परेशान हैं। अर्ली प्रजाति का गन्ना न होने पर भी अर्ली प्रजाति का दिखा कर लक्ष्य को प्रभावित किया जा रहा है। पेराई शुरू होने के बाद से लगातार चीनी मिल का पर्ता गिरता जा रहा है, लेकिन प्रधान प्रबंधक और उनके जिम्मेदार अधिकारी उसे सुधारने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पाॅवर टरबाइन की मरम्मत ठीक से न होने के कारण मिल का संचालन बिजली खरीद कर किया जा रहा है। संचालक मंडल का गठन तो हुआ लेकिन उपयोगिता पर सचिव और प्रबंधक का ध्यान नहीं है। डेली मैन्युफैक्चरिंग रिपोर्ट और शिफ्टवाइज प्रगति रिपोर्ट मांगने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। आसवनी इकाई की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये का सामान मंगाया गया लेकिन आज तक मरम्मत कर इसे चालू नहीं किया गया। कड़ाके की ठंड में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed