फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy angry teachers report

अध्यापकों की रिपोर्ट पर उपायुक्त नाराज

Sun, 08 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Deputy angry teachers report
जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से दुखी छात्र के फांसी लगाकर जान देने और छात्रों द्वारा विद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामले की जांच करने पहुंचे उपायुक्त ने शनिवार को स्टाफ, छात्र, अभिभावक और अधिकारियों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


 इस दौरान अध्यापकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे पुन: तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए आयुक्त को सौपेंगे। वहां से भारत सरकार को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी अध्यापक सुरेंद्र राम का पुत्र आशुतोष कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 20 अक्तूबर को उसने कालेज के प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर हास्टल में फांसी लगाकर जान दे दी थीा। उसकी मौत से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कालेज में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। जिसमें विद्यालय को भारी क्षति हुई थभ्।


घटना के बाद प्रधानाचार्य को हटा दिया गया। साथ ही घटना क्रम की जांच के लिए अध्यापकों की टीम गठित की गई।
शनिवार की सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के उपायुक्त गिरीश चंद पाटनी जीयनपुर पहुंचे।

 प्रार्थना के समय छात्र-छात्राओं से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद घटनास्थल से लेकर अन्य स्थलों का मुआयना किया और अलग-अलग अभिभावकों और अध्यापकों के साथ

बैठक कर हालात और कार्रवाई की जानकारी ली। जांच पड़ताल करने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट नोएडा में बैठने वाले नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त को सौंप देंगे। वहां से आगे की कार्रवाई की करते हुए भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


उपायुक्त के साथ मौजूद रहे एसडीएम सगड़ी हिमांशू गुप्ता ने बताया कि नवोदय विद्यालय की जांच समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में बातें स्पष्ट न होने पर नाराजगी जताते हुए पुन: रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ताकि इसे समय रहते निदेशालय को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed