{"_id":"6a52927227b7a6974008a145","slug":"depressed-young-man-hangs-himself-to-death-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-153376-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डिप्रेशन के शिकार युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डिप्रेशन के शिकार युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरा इकबालपुर गांव में इंटर के छात्र पवन विश्वकर्मा (18) ने शुक्रवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन के पिता ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज चल रहा था।
पियरा इकबालपुर निवासी पवन विश्वकर्मा शुक्रवार रात खाना खाने के बाद छत पर स्थित कमरे में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे परिजन किसी काम से उसके कमरे में पहुंचे तो वह लोहे के एंगल के सहारे गमछे के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सत्येंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पवन कुछ दिनों से डिप्रेशन में था और उसका होम्योपैथिक इलाज चल रहा था। पवन इंटरमीडिएट का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद