फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Departments should give proposals under MNREGA soon otherwise action will be taken

मनरेगा के तहत जल्द प्रस्ताव दें विभाग...अन्यथा कार्रवाई

Fri, 12 Jun 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Departments should give proposals under MNREGA soon otherwise action will be taken
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने शुक्रवार को मनरेगा कंवर्जेंस से प्राप्त प्रस्तावों और स्वीकृति की समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग प्रस्ताव तत्काल डीसी मनरेगा को उपलब्ध करा दें। कार्य 15 जून से प्रारंभ करना है। शिथिलता पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन में जो निर्माण कार्य बाधित हो हैं या शुरू नहीं हो सके हैं, सभी परियोजनाओं पर तत्काल निर्माण शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं उपलब्ध कराया गया है। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बैठक में उपस्थित भी नहीं थे। इस पर मंडलायुक्त ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वन विभाग ने भी न प्रस्ताव दिया और न वन संरक्षक उपस्थित थे। उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। आजमगढ़ में कई विभागों से प्रस्ताव में कमी मिलने पर असंतोष जताया। पौधरोपण के लिए जनपद मऊ और बलिया में गड्ढा खुदाई कार्य की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि गड्ढों की खुदाई 30 जून तक अनिवार्य रूप पूर्ण करानी है। बलिया में 19 और मऊ में 22 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जहां अभी तक मनरेगा के तहत कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं। मनरेगा में विलंबित भुगतान आजमगढ़ और बलिया में अधिक पाए जाने पर भी असंतोष जताया। संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा एपी वर्मा, उप निदेशक पंचायत राम जियावन, सचिव आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बैजनाथ, अधीक्षण अभियंता लोनिवि आरएन दास, तीनों जनपद के डीसी मनरेगा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed