{"_id":"651efc7eb9c4afef94006b9e","slug":"dengue-sting-two-new-patients-found-again-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-5505-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: फिर मिले दो नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: फिर मिले दो नए मरीज
विज्ञापन
आजमगढ़। डेंगू का डंग रुकने का जैसे नाम ही नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी दो नए केस सामने आने के बाद कुल संख्या बढ़ कर 47 हो गई है। वहीं डेंगू के डंक का आंकड़ा पचास के करीब पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग जागा और चक्रमण कर एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही जागरूकता को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
जिले में डेंगू जोरशोर से डंक मार रहा है। बुधवार को जहां तीन मरीज मिले थे तो वहीं बृहस्पतिवार को भी दो नए केस सामने आए है। इसके बाद सरकारी आंकड़ों में डेंगू केसों की संख्या 47 हो गई है। वहीं जिले में डेंगू केस के पचासा के पास पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग भी जाग गया है। सीएमओ के निर्देश पर विभाग की दो टीम शहर के बागेश्वर नगर व बदरका मेें चक्रमण कर डेंगू के प्रभाव की जांच किया। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इतना ही नहीं टीम ने आम जनता को डेंगू के प्रकोप से बचने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। बदरका क्षेत्र में पहुंची टीम में मो. हाफिज आलम, सत्यनरायण राम व बागेश्वरनगर गई टीम में जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव, रमेश चंद्र यादव, विजेंद्र पांडेय, अमित सिसोदिया आदि शामिल रहे। बृहस्पतिवार को मिले नए मरीजों में निर्मला यादव बागेश्वर नगर व मो. माज बिलरिया की चुंगी शामिल रहे।
सिर्फ मेडिकल कालेज में मिल चुके है 35 मरीज
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज में डेंगू के सर्वाधिक केस पहुंच रहे है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नियाज की माने तो अब तक मेडिकल कालेज में 250 से अधिक संदिग्धों की एलाइजा जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वही वर्तमान में लगभग दर्जन भर से अधिक संदिग्ध मरीज भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जहां तक पोर्टल पॉजिटिव केस चढ़ने की बात है तो वह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। हमारे यहां एलाइजा जांच में जो भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है उसे स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाता है। जहां से उसे पोर्टल पर चढ़ाया जाता है।