फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration to demand proper compliance of reservation rules

आरक्षण नियमों का सही अनुपालन कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to demand proper compliance of reservation rules
आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम से मिला। जिसमें 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा में उत्तीर्ण हुए एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों के चयन को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के कुल 69 हजार पदों पर भर्ती की अधिसूचना के लिए एक दिसंबर 2018 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसकी लिखित परीक्षा छह जनवरी 2019 को परीक्षा संपन्न कराई गई थी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों की बड़े पैमाने पर अवहेलना की गई है। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का अनुपालन कराए जाने की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल ने 14 जून को ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते और बाबा भीम राव आंबेडकर को फेसबुक पर गाली दिए जाने के मामले को लेकर एसपी से मिलकर ज्ञापन दिए जाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में विजय पाल चौहान, चंद्रशेखर, धर्मवीर भारती, अंशुदेवा, विमलेश कुमार, मोहम्मद राजिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed