{"_id":"59a30c9b4f1c1bde7d8b4895","slug":"demonstration-of-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार से बातचीत करते बाढ़ पीड़ित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा राहत सामग्री न मिलने से नाराज शाहडीह गांव के ग्रामीणों ने रविवार को महुला गढ़वल बांध पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार सदर ओपी त्रिपाठी की गाड़ी का घेराव किया। ग्रामीणों ने राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि शाहडीह ग्राम सभा के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। रिगं बांध भी कट गया है। जिससे दो हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। खाने पीने से लेकर पशुओं के चारे की परेशानी काफी बढ़ गई है। प्रसाशन ने सभी बाढ़ पीड़ितों में बगैर भेद भाव से राहत सामाग्री बंटवाने का आदेश जारी किया है। मगर हमारे ग्राम सभा में कुल तीन सौ से उपर लोगों की लिस्ट बनी लेकिन तीन दिन से दौड़ रहे हैं मात्र 15 लोगों को ही राशन और बाढ़ राहत मुहैया कराई गई। जब तक हम लोगो को राशन और बाढ़ राहत सामाग्री नहीं मिलेगी हम आप को नहीं जाने देंगे। रही बात जांच की तो आप अपना कर्मचारी लगा कर जांच करा लें। इस पर तहसीलदार ओपी त्रिपाठी ने कहा की आज रविवार है कल सोमवार को सभी लोगों को राशन और राहत सामाग्री दी जाएगी। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। तभी वहां शाहडीह गांव के प्रधान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव पहुंचे उन्होंने घंटों लोगों से घिरे तहसील को मुक्त कराया। तहसीलदार सगड़ी पीके राय ने बताया कि महुला से सहदेवगंज तक कुल 52 ग्राम सभा के 7000 लोगो को बाढ़ राहत समाग्री और राशन दिया जा रहा है। इनमें से 6000 हजार लोगों को अब तक राहत सामाग्री दी जा चुकी है। शेष लोगो को दो दिन में राहत सामाग्री वितरित हो जाएगी। इस मौके पर तेरसी, बालिका, संजाफी, फूलों, केतरी, बसंती, दीपक, आशा, मणिका आदि उपस्थित रहे।