फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of Asha daughters-in-law at the collectorate, jam

Azamgarh News: आशा बहुओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जाम

Tue, 18 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Asha daughters-in-law at the collectorate, jam
वर्षों से बकाया पड़े मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मौके पर पहुंचे। वह मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ी रहीं।आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा समिति की जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि लगभग चार सालों से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भुगतान रूका हुआ है। अप्रैल 2023 से राज्य बजट का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा माह जून का श्रमिक भुगतान नहीं किया गया है। जिन कार्यकर्ताओं के खातों में मानदेय जा भी रहा है तो उसमें कटौती की जा रही है। पिछले करीब छह माह से सीएमओ और डीपीएमयू से मानदेय की मांग की जा रही है। सीएमओ कार्यालय से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। मानदेय न मिलने से आशा बहू कार्यकर्ताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान सरोज चौहान, पूनम पांडेय, उषा सिंह, सुनीता, साधना, शर्मिला, अन्नू सिंह, कत्याणी सिंह, मंशा, रिंकला, मनोहरा, सुषमा, सुनीता उपाध्याय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed