{"_id":"55abf5cbbf58460d19db1c24b491c907","slug":"demonstrated-against-the-killing-hiyuwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के विरोध में हियुवा का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के विरोध में हियुवा का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में दलित युवक नीरज की हत्या के विरोध में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. सदानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ एक वर्ग विशेष के लिए कार्य कर रही है। अगर प्रदेश की पुलिस सक्रिय होती तो बलिया में नीरज की हत्या नहीं होती। इस मुकदमे में नामित आठ अभियुक्तों को शासन-प्रशासन का सह मिला है। अभी भी पांच अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हियुवा वृहद आंदोलन को बाध्य होगी। महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजेश यादव, मनोज सिंह, जगदंबा बाबा, विनोद सोनकर, अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन