फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demanded the arrest of the killers

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 14 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 14 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demanded the arrest of the killers
अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।  फूलपुर एसडीएम न्यायालय के समक्ष चल रहा  अधिवक्ता संघर्ष समिति का धरना बुधवार को भी जारी रहा। वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारे गिरफ्तारी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


फूलपुर तहसील परिसर में  समिति के अध्यक्ष रामनारायन यादव की अध्यक्षता में वकील धरने पर बैठे हैं। अध्यक्ष रामनारायन यादव ने कहा कि पुलिस की शिथिलता के चलते एक पखवारा बीत जाने के बाद अभी भी  मुन्नी लाल के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि हत्यारों की जल्द  गिरफ्तारी नहीं होगी तो वकील सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्व. मुन्नीलाल के परिवार को अर्थिक सहायता के रुप में 20 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन रमाशंकर ने की। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह, सतीशचंद्र, प्रदीप कुमार, इश्तियाक अहमद, अब्दुल अहद, पीसी लाल, लालचंद्र, रामअजोर, कमलेश, जितेंद्र कुमार, शमीम काजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed