फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for transfer of Sagdi SDM

सगड़ी एसडीएम के स्थानांतरण की मांग

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of Sagdi SDM
आजमगढ़। अधिवक्ता संगठनों की बैठक में सगड़ी के एसडीएम के स्थानांतरण की मंग की गई। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता समिति सगड़ी के प्रस्ताव पर विचारोपरांत सर्वसम्मति से एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के स्थानांतरण की मांग गैर जनपद के लिए किए जाने पर चर्चा किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि शासन, प्रशासन इस प्रकरण में कोई भी उचित प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। इसलिए आगामी विधान सभा चुनाव में अधिवक्ता भाजपा की कोई मदद नहीं करेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया। इसी प्रकार सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने भी संघ के सभागार में अध्यक्ष त्रिभुवनपति तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें सगड़ी बार के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सगड़ी एसडीएम के स्थानांतरण का समर्थन किया गया। अधिवक्ताओं ने संपूर्ण दिन न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन संघ के मंत्री अजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed