फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for regularization, performance of instructors

नियमितीकरण की मांग, अनुदेशकों का प्रदर्शन

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for regularization, performance of instructors
नियमितिकरण की मांग को लेकर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने कलेक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा ।
विज्ञापन

अनुदेशकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अनुदेशक पूरे प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2013 से अल्प मानदेय में कार्यरत हैं। 2016 में अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 8470 हो गया था। जो विगत वर्ष से प्राप्त होता रहा। वर्ष 2017 में मानदेय 17000 रुपया स्वीकृत हुआ, लेकिन स्वीकृत धनराशि की जगह 8470 रुपये का ही भुगतान किया गया। 1470 रुपये की कटौती कर पूरे साल की रिकवरी भी कर ली गई और सात हजार रुपये का भुगतान दिया जाने लगा। अनुदेशकों ने कहा कि 29 दिसंबर 2021 को अनुदेशकों के मानदेय में दो हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा को पुनर्विचार करते हुए अनुदेशकों को उनके पद पर ही नियमित किए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश यादव, जिलामंत्री राजीव गौतम, अिंजू राय, मनीष गुप्ता, अरुण सिंह, अनुज सिंह, राजीव व मिथिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed