फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for CBI probe into 'Jal Jeevan Mission' scam

‘जल जीवन मिशन’ घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI probe into 'Jal Jeevan Mission' scam
आजमगढ़। प्रदेश में जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी ने रिक्शा स्टैंड तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने घोटाले में शामिल लोगों को जेल भेजने आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ों रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में राज्यों को एक लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए लगभग हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष गोविंद दूबे, रामरूप यादव, इसरार अहमद, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, मिर्जा दानिश, चंदन सिंह, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed