फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deer cub injured in dog attack dies

कुत्तों के हमले में घायल हिरण के शावक की मौत

Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deer cub injured in dog attack dies
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा के पास स्थित जंगल में बृहस्पतिवार को को हिरण का शावक घायलावस्था में ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस शावक को कस्बे के पशु चिकित्सालय ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि शावक पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन

मझगांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे गांव का एक युवक जंगल में शौच को गया था। इसी दौरान उसे वहां एक हिरण का शावक घायलावस्था में पड़ा मिला। युवक शावक को गांव में लेकर आया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने हिरण के शावक को उपचार के लिए पशु स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने बताया कि इस शावक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। काफी देर तक जंगल में इसी तरह पड़े रहने के कारण संक्रमण के चलते इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed