{"_id":"72105c1ab114151b5e8e9a9f94ff5f0d","slug":"declare-class-iv-employees-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करें
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार अधिकार मोर्चा की बैठक गुरुवार को डा. अंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें जिले के ग्रामीण चौकीदारों को बिहार और झारखंड के चौकीदारों की भांति चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण चौकीदार इस महंगाई में मात्र 1500 रुपये प्रति माह वेतन पर अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। लेकिन इस महंगाई के जमाने में इतने वेतन से कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि किसी तरह परिवार का गुजर-बसर हो पाता है।
उन्होंने कहा कि बगल के पड़ोसी राज्य बिहार और झारखंड में ग्रामीण चौकीदारों को चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी का दर्जा वर्ष 1990 में दे दिया गया था।
जयनरायन यादव ने शासन से प्रदेश के भी चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन करेंगे। बैठक में श्रीकांत यादव, छोटेलाल, श्यामसुंदर यादव, गिरजा शंकर, जयकरन आदि चौकीदार मौजूद रहे।