फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decision will come on April 11 in former MLA Seepu murder case

पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड में 11 अप्रैल को आएगा फैसला

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Decision will come on April 11 in former MLA Seepu murder case
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फैसला अब 11 अप्रैल को आएगा। न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसले की तिथि 11 अप्रैल निर्धारित कर दी है। इस हत्याकांड में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत दर्जन भर आरोपी शामिल हैं। वहीं गैंगस्टर के एक अन्य मामले में फैसला अब 12 मई को आएगा। अगली तिथि निश्चित करने के बाद कुंटू सिंह कासगंज जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने घर के पास ही सहयोगियों के साथ खड़े थे। इस हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के साथ ही दर्जन भर आरोपियों को नामजद किया था। पुलिस व सीबीआई ने विवेचना पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

सरकारी वकील विनय मिश्रा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर छह रामानंद की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद सात अप्रैल को फैसला आने की संभावना थी। जिसके लिए कांसगंज जेल से आए ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को तीन दिन के लिए आजमगढ़ जेल में ही रोक लिया गया था। बृहस्पतिवार को कुंटू आजमगढ़ जेल से पेशी पर न्यायालय पहुंचा। जहां सीपू हत्याकांड में फैसला सुरक्षित करते हुए फैसले की तिथि 11 अप्रैल निश्चित की गई। सरकारी वकील ने बताया कि इस मामले में कुंटू के अलावा संग्राम सिंह, रिजवान, राजेंद्र यादव, शिव प्रकाश यादव, मृत्यूंजय सिंह, अरविंद कश्यप, विजय यादव, अभिषेक सिंह, दुर्ग विजय सिंह, कन्हैया उर्फ गिरधारी व एक अपचारी शामिल हैं। जिसमें कन्हैया उर्फ गिरधारी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही जीयनपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के एक और मामले में सजा सुनायी जानी थी, जिसमें अब अगली तिथि 12 मई निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed