फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of young man due to electrocution in azamgarh who checking house light

Azamgarh News: करंट लगने से युवक की मौत, घर की खराब लाइट को खुद कर रहा था ठीक

Sat, 20 Aug 2022 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 09:16 PM IST
सार

आजमगढ़ के रामगढ़ गांव में शनिवार शाम घर की खराब लाइट ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Death of young man due to electrocution in azamgarh who checking house light
दीपक कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रामगढ़ गांव में शनिवार शाम घर की खराब लाइट को चेक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी दीपक कुमार राय (35) पुत्र स्वर्गीय कपिलदेव राय शनिवार शाम 6 बजे घर की खराब लाइट को चेक कर रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान अचानक तार के संपर्क में आने के कारण बिजली का तेज झटका लगा और वह गिर पड़ा। पास में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। तार को अलग कर आनन-फानन घायल दीपक को सीएचसी बिलरियागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री के पिता था। हादसे के बाद से पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


मोबाइल चार्ज में लगा रहा था, करंट लगने से मौत
 बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी नीरज यादव (21) पुत्र दीनानाथ शुक्रवार देर रात अपनी मोबाइल चार्ज में लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आईटीआई का छात्र था और दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड सात जोलहाटाली निवासी लोहा कारोबारी अशोक कुमार बर्नवाल (45) ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

शुक्रवार शाम अशोक कुमार बर्नवाल का परिवार में किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद खाना खा कर वह अपने कमरे में सोने चले गया। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों को कुछ आशंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई तो अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बार अशोक के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वे फंदे सहारे लटक रहे थे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व स्थानीय लोगों की माने तो मृतक आर्थिक तंगी का शिकार था और कुछ लोगों से कर्ज भी लिया हुआ था। बकायेदार उससे पैसों की मांग करते रहते थे, जिससे वह परेशान चल रहा था। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed